Spread the love

देवभूमि उत्तराखंड में देवी-देवताओं की यात्राओं और धार्मिक अनुष्ठानों की समृद्ध परंपरा के बीच चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड के जिलासू क्षेत्र में आयोजित चंडिका बन्याथ महायज्ञ का भव्य समापन हो गया।

 SHABD,Dehradun, April 26,

उत्तराखंड:पोखरी में 12 साल बाद चंडिका बन्याथ महायज्ञ का भव्य समापन

देवभूमि उत्तराखंड में देवी-देवताओं की यात्राओं और धार्मिक अनुष्ठानों की समृद्ध परंपरा के बीच चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड के जिलासू क्षेत्र में आयोजित चंडिका बन्याथ महायज्ञ का भव्य समापन हो गया। करीब 12 वर्षों बाद आयोजित दिवारा यात्रा के पश्चात 9 दिवसीय इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। समापन दिवस पर 27 वानी गांवों समेत दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। समिति के सचिव ने बताया कि माता चंडिका पिछले आठ महीनों से विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर अपने भक्तों और धियाणियों को आशीर्वाद दे रही थीं। इसके बाद विधिवत बन्याथ और महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसका अब सफल समापन हो गया है। स्थानीय निवासी विनोद खत्री ने बताया कि 12 साल बाद आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान भव्य और सफल रहा। सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ और माता से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई।

बाइट 1- ईश्वर राणा, सचिव, चंडिका माता दिवारा समिति 

 https://youtu.be/sOevsrj30PA

बाइट 2-विनोद खत्री, स्थानीय निवासी  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *