Spread the love

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी दी है कि जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना शामिल है

 SHABD,Dehradun, April 26,

उत्तराखंड :  हरिद्वार में जनगणना-2027 के तहत कार्य शुरूhttps://youtu.be/7INbeN9WxL8

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी दी है कि जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना शामिल है शुरू हो गया है। यह अभियान 24 मई तक संचालित किया जाएगा। जनगणना कार्य को पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। इस चरण में नियुक्त प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकानों का विवरण एकत्र कर रहे हैं, जो जनगणना प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनपद में इस कार्य के लिए 2944 प्रगणक और 478 पर्यवेक्षक/सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 कई मायनों में विशेष और ऐतिहासिक है, क्योंकि इसे पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपादित किया जा रहा है। इस बार पूरा कार्य मोबाइल एप्लिकेशन आधारित है और जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (ब्डडै पोर्टल) का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *