Spread the love

देहरादून
सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने नोएडा, हरियाणा में चल रहे श्रमिकों के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्रसरकार,उत्तर प्रदेश व हरियाणा सरकारों का श्रमिकों के दमन के खिलाफ पुतला फूंक कर एकजुता प्रदर्शित कि।
इस अवसर पर सीटू देहरादून जिला कमेटी द्वारा राजपुर रोड स्थित कार्यालय से पुतला लेकर राजपुर रोड गाँधी पार्क से होते हुए क्वाल्टी चौक पर पुतला फूँक कर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उपस्तिथ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि भाजपा कि केंद्र,उत्तर प्रदेश व हरियाणा कि सरकारो द्वारा अपनी जायज मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे श्रमिकों पर दमन कि कार्यवाही का विरोध करते है व मांग करते है कि गिरफ्तार श्रमिकों को तत्काल रिहा किया जाये।
उन्होंने कहा कि इन राज्यों कि भांति उत्तराखंड में भी मजदूरों का शोषण चरम पर है पूंजीपतियों को सरकार का वर्धसत प्राप्त है जिससे श्रमिकों को कभी भी काम से निकलना,12 घंटे काम करवा कर कोई ओवर टाइम नहीं देना, ठेकेदारों द्वारा न्यूनतम वेतन से भी कम देना , ग्रेजुवेटी का भुगतान न करना उन्होंने भविष्यनिधि व ESI सुविधा लागु न करना और राज्य सरकार द्वारा वेतन में मामूली वृद्धि कि गयी जबकि श्रमिकों कि मांग 26 हजार वेतन कि मांग है। उदाहरण के तौर पर सरकारी कार्यालयों व संस्थाओ में कार्यरत मजदूरों का शोषण भी बदस्तूर जारी है उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन लखवाड़ व्यसीजलविद्युत परियोजना में मजदूरों का शोषण इसी प्रकार से हो रहा है कंपनी द्वारा मजदूरों पर झूठे मुकदमे किये जा रहे है उन्होंने कहा कि सेलकुई, सारा इंडस्ट्री, लाल टपर आदि ओद्योगिक क्षेत्रो में भी यही हाल है।। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं ज़ब इन क्षेत्रो में भी मजदूर शोषण के खिलाफ उठ खड़ा होगा।
उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार से मांग कि की वे उत्तराखण्ड के मजदूरों के शोषण पर रोक लगानी चाहिए।
इस अवसर पर सीटू के जिला अध्यक्ष एस. एस. नेगी, उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, सचिव अभिषेक भंडारी, शिव प्रसाद देवली, राजेंद्र पुरोहित, बस्ती बचाओ आंदोलन के संयोजक अनंत आकाश आदि ने विचार व्यक्त किये और आंदोलनकारी मजदूरों के प्रति एकजुता प्रदर्शित की।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण, नरेन्द्र सिंह, नितिन बोठियाल, मनमोहन मल्ल, धीरज, मुरारी सिंह, बचन सिंह राणा, चिमानंद, हरीश कुमार, कूर्मित सिंह, जय किशन, दिनेश नौटियाल, उदय राम मामगाई, कमला देवी वंदना देवी आदि बड़ी संख्या में सीटू के कार्यकर्त्ता उपस्तिथ थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *