उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित सद्भावना सम्मेलन और बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया।
Story Line :
SHABD,Dehradun, April 14,
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित सद्भावना सम्मेलन और बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति सदैव से ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत पर आधारित रही है, जो पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व विभिन्न संघर्षों और तनावों से गुजर रहा है, ऐसे में प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में उपस्थित देशभर से आए संतों, अतिथियों, माताओं, बहनों, युवाओं एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए वैसाखी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना से परिपूर्ण इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द किसी भी राष्ट्र की प्रगति के मूल आधार होते हैं। इसी दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने को सामाजिक न्याय और समानता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
