प्रदेश में आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी तैयार है।
SHABD,Dehradun, April 10,
उत्तराखंड:
चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तैयार, 11 अप्रैल से टिकट बिक्री शुरू
प्रदेश में आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी तैयार है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से सबसे अधिक यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंचते हैं। केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 11 अप्रैल से टिकटों की बिक्री शुरू की जाएगी। सचिव नागरिक उड्डयन विभाग सचिन कुर्वे का कहना है कि हवाई यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है, जिसको देखते हुए हेलीकाप्टर सेवा के लिए सख्त नियम बनाये गए हैं। वहीं इस बार गौचर से बद्रीनाथ धाम के लिए भी शटल सेवा शुरू की जा रही है, जिसके लिए जल्द स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
बाइट- सचिन कुर्वे, सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग
https://youtu.be/h5Lofhottbs
