Spread the love

देहरादून 8 अप्रेल 026
सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) का प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) के ठेकेदारों के श्रमिकों की समस्याओ को लेकर यू. जे. वी. एन. एल के प्रबंध निदेशक ए. के. सिंह से मिला।
आज विभिन्न समस्याओं को लेकर सीटू का प्रतिनिधिमण्डल सीटू के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह नहीं व सचिव लेखराज के नेतृत्व में एमड़ी ए के सिंह से जीएमएस रोड स्थित उनके कार्यालय में मिला व वार्ता की वार्ता की।
इस अवसर पर सीटू प्रांतीय सचिव लेखराज कहा कि अगस्त 2023 में तत्कालीन प्रबंध निदेशक के हस्तक्षेप के बाद यूजेवीएनएल के विभिन्न अधिकारीयों के बैठक में मांगों पर निर्देश जारी किये गये थे जो लिखित में समझौता हुआ था किन्तु आज तक भी उक्त समझौते पर कोई कार्यवाही नहीं हुई वे मुद्दे ज्योके त्यों ही है उन्होंने बतया की ईएसआई कार्ड अधूरे है जिनमे श्रमिकों के परिवार के नाम नहीं चढ़ाए गये है, वेतन वृद्धि नहीं की गयी है, श्रमिकों को वेतन पर्ची भी नहीं दी जाती है, ठेकेदारो के श्रमिकों को रहने हेतु विभाग के खाली पड़े मकानों को दिया जाये या भत्ता दिया जाये,कई वर्षो से कार्यरत श्रमिकों को ठेकेदार के अंतर्गत ही कार्य करवाया जा रहा है उन्हें विभागीय संविदा में लेकर नियमितीकरण किया जाये, छिबरों पावर हॉउस के श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके परिवार को किसी भी तरह का मुआवजा नहीं दिया है। इन सभी मांगों के आलावा समान काम का समान वेतन आदि देने सहित अन्य मांगों पर वार्ता हुई। प्रबंध निदेशक द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे अधीनस्थ अधिकारियो को निर्देशित करेंगे कि वे श्रमिकों के समस्त मांगो पर विचार कर समाधान करें।
इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि यदि श्रमिकों का हो रहा शोषण बंद नहीं होता है तो वे हड़ताल जैसे कदम भी उठाने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदार विभाग कि होंगी।
इस अवसर वर यूनियन के अध्यक्ष गोपाल वाल्मीकि, सीटू डाकपत्थर के संरक्षक तनवीर, हथियारी पावर हॉउस से नवीन तोमर, जुड्डो डेम से गजेंद्र चौहान,छिबरों पावर हॉउस से दिग्पाल आदि उपस्तिथ थे।
जारीकर्ता
(लेखराज)
प्रांतीय सचिव सीटू
उत्तराखण्ड


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *