Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

वीर पुरिया नैथानी के योगदान के व्यापक प्रचार हेतु पट्टिका, साइनेज व सूचना पट्ट स्थापित करने पर जोर

सूचना/पौड़ी/07 अप्रैल 2026:
घंडियाल में आयोजित तहसील दिवस में स्थानीय लोगों के आमंत्रण पर जिलाधिकारी ने कल्जीखाल क्षेत्र स्थित वीर पुरिया नैथानी स्मारक एवं सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने स्मारक के संरक्षण, वहां संचालित गतिविधियों तथा स्थानीय सहभागिता की जानकारी प्राप्त करते हुए स्थल के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को स्मारक पर वीर पुरिया नैथानी के योगदान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पट्टिका एवं साइनेज लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आगंतुकों को उनके जीवन, शौर्य व बलिदान की जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट स्थापित करने तथा फोटो प्रदर्शनी को और अधिक प्रभावी व आकर्षक बनाने के भी निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने शासन स्तर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

जिलाधिकारी ने संरक्षण समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों को विकसित कर नयी पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने स्मारक को एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक केंद्र तथा सामुदायिक केंद्र को कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने पर जोर दिया।

समिति के संरक्षक डॉ. सतीश नैथानी ने स्थानीय युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पर्यटन एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बतायी, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।

इस अवसर पर कर्नल आनंद थपलियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed