Spread the love

हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो 2026: दूसरे दिन ड्रोन, उद्यमिता और पैकेजिंग पर रहा केंद्रित

सूचना/पौड़ी/28 मार्च 2026:
कोटद्वार में आयोजित “हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो 2026” के दूसरे दिन कार्यक्रम का फोकस स्पष्ट रूप से उभरती तकनीकों और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने पर रहा। उद्यमिता विकास, ड्रोन तकनीक और आधुनिक पैकेजिंग जैसे विषयों पर केंद्रित सत्रों में प्रतिभागियों को बदलते बाजार परिदृश्य, नवाचार आधारित अवसरों और स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन की रणनीतियों से अवगत कराया गया।

लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत ने अपने संबोधन में कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि आयुर्वेद, ऑर्गेनिक उत्पाद, कृषि और उद्यानिकी जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार के व्यापक अवसर मौजूद हैं। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत ने तकनीक-आधारित उद्योगों की बढ़ती भूमिका की ओर संकेत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए नई तकनीकों को अपनाना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने ड्रोन तकनीक, आधुनिक पैकेजिंग और वैल्यू एडिशन को भविष्य के औद्योगिक विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि ये क्षेत्र रोजगार सृजन के नए द्वार खोल सकते हैं।

https://youtu.be/rDnoN6XCyh8

कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। एवीएन स्कूल और पॉलिटेक्निक संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में करियर संभावनाओं, नवाचार और तकनीकी कौशल के महत्व से परिचित कराया गया।

https://youtu.be/sDcucJWkJ9M

एक्सपो परिसर में विभिन्न विभागों, उद्यमियों और संस्थानों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल प्रतिभागियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉल्स के माध्यम से उत्पादों, सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही ड्रोन तकनीक और पैकेजिंग से संबंधित कार्यशालाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर प्रतिभागियों को तकनीकी समझ विकसित करने का अवसर प्रदान किया गया।

https://youtu.be/WE646p4rhWw

उद्यमिता विकास से जुड़े सत्रों में युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया गया, जो राज्य के समावेशी आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, प्रबंधक उपासना सिंह, सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव विवेक चौहान और अध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed