उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ‘लैंड फ्रॉड के मामले को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
SHABD,Dehradun, April 6,
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘लैंड फ्रॉड के मामले में दिए निर्देश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ‘लैंड फ्रॉड के मामले को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते गढ़वाल मंडल में लैंड फ्रॉड के मामलों के निस्तारण को लेकर, गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आईजी गढ़वाल समेत गढ़वाल मंडल के सभी ‘एसडीएम और तहसीलदार के साथ ही अधिकारी मौजूद रहे। गढ़वाल मंडल में ‘2021 से अब तक 200 मामलो में से, 40 मामलों का निस्तारण इस बैठक में कर दिया गया। गढ़वाल आयुक्त, विनय शंकर पांडे ने बताया कि, हर 15 दिन में बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिससे लैंड फ्रॉड के मामलों का जल्द निस्तारण किया जा सके। अब लैंड फ्रॉड के मामले में ‘लैंड फ्रॉड कमेटी’ की मंजूरी के बाद ही मुकदमा दर्ज होगा।
बाइट- विनय शंकर पांडे, आयुक्त, गढ़वाल मंडल
