बागेश्वर जिले में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
SHABD,Dehradun, April 5,
उत्तराखंड:
बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता दर्ज
बागेश्वर जिले में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। पूर्वाह्न 11 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र 30.047 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.901 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। झटके हल्के होने के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, हालांकि कुछ समय के लिए लोगों में हल्की दहशत जरूर देखी गई। आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
