उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिला में यात्रा तैयारियां तेज, केदारनाथ धाम मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिला में यात्रा तैयारियां तेज, केदारनाथ धाम मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी
SHABD,Dehradun, March 29,
उत्तराखंड:
रुद्रप्रयाग जिला में यात्रा तैयारियां तेज, केदारनाथ धाममार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी
आगामी यात्रा सीजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। केदारनाथ धाम क्षेत्र में जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बर्फबारी के बीच पैदल मार्ग और धाम परिसर को साफ करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। इस चुनौतीपूर्ण कार्य में धाम में तैनात आईटीबीपी और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
