उत्तराखंड : अगस्त्यमुनि में खिला फूलदेई का रंग
उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में बसंत आगमन पर चैत्र माह की संक्रांति से आठ दिन तक चलने वाले उत्तराखंड का बाल पर्व फूलदेई महोत्सव घोघा जातरा प्रतियोगिता का अगस्त्यमुनि में आयोजन किया गया।
SHABD,Dehradun, March 22,
उत्तराखंड : अगस्त्यमुनि में खिला फूलदेई का रंग
उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में बसंत आगमन पर चैत्र माह की संक्रांति से आठ दिन तक चलने वाले उत्तराखंड का बाल पर्व फूलदेई महोत्सव घोघा जातरा प्रतियोगिता का अगस्त्यमुनि में आयोजन किया गया। दस्तक पहाड़ परिवार द्वारा आयोजित 17वें महोत्सव को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह बेड़ूबगड से विजयनगर होते हुए अगस्त्यमुनि तक बच्चों द्वारा बुरांश, फ्यूली आदि फूलों से सजी फुलकांडी और घोघा डोली लेकर फुलदेई के लोकगीतों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर बच्चों ने कहा वे फुलदेई महोत्सव का इंतजार सालभर से कर रहे हैं और आज यहां पर प्रतिभाग कर बहुत अच्छा लग रहा है। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया।
बाइट – मानवी बंगार, प्रतिभागी छात्रा
