Spread the love

मुख्यमंत्री ने किया सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ

टिहरी जिले के मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट परिसर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया।

 SHABD,Dehradun, March 16,

16 मार्च 2026, टिहरी गढ़वाल:

टिहरी जिले के मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट परिसर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए योग साधकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऋषिकेश के आसपास के क्षेत्र तपोवन, मुनिकीरेती और स्वर्गा आश्रम वैश्विक योग राजधानी के रूप में तेजी से विकसित हो रहे हैं। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ऋषिकेश धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक पौराणिक नगर है और गंगा रिवर के कारण विश्व भर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक प्रशासक लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि सात दिवसीय इस योग महोत्सव में 30 देशों के योग साधकों के अलावा दो हजार पांच सौ से अधिक साधकों ने पंजीकरण करवाया है।

https://youtu.be/opkHLWMJgJg

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *