Spread the love

भारतीय मानक ब्यूरो “कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में आज देहरादून और हरिद्धार में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 SHABD,Dehradun, March 5,

05 मार्च 2026, देहरादून:

भारतीय मानक ब्यूरो “कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में आज देहरादून और हरिद्धार में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उपभोक्ता अधिकारों, गुणवत्तायुक्त उत्पादों की पहचान, आईएसआई मार्क, हॉलमार्किंग और उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गई। 

हरिद्वार के जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के बाद “कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” देहरादून स्थित भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यालय पहुँची, जहाँ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून की मानक संवर्धन अधिकारी सरिता त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को BIS की विभिन्न गतिविधियों, उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रमों और BIS Care App के माध्यम से उपभोक्ता शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लेकर उपभोक्ता जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *