Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

सूचना/पौड़ी/26 फरवरी 2026: 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड दुगड्डा की न्याय पंचायत दूणीमाण्डई में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 55 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

आयोजित शिविर के दौरान 8 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जबकि 4 लोगों के विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनाए गए। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाना है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि और उद्यान समेत कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए गए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी, सहायक श्रम आयुक्त शैलेश सती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *