Spread the love

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में बजट पूर्व संवाद में लिया जनसुझाव

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के रांसी स्टेडियम में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 SHABD,Dehradun, February 20,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में बजट पूर्व संवाद में लिया जनसुझाव

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के रांसी स्टेडियम मेंबजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा बजट तैयार कर रही है, जो उत्तराखंड की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम-जन से सीधे संवाद कर उनके सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि बजट अधिक से अधिक जन हितकारी बन सके। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप, ई-मेल सहित अन्य माध्यमों से भी लोगों के सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं, और प्राप्त सुझावों को बजट में संकलित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जिले के लिए अलग-अलग विकास योजनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, बजट पासकर रही है। यह कदम उत्तराखंड को मजबूत बनाने और प्रत्येक जिले को सशक्त करने की दिशा मेंएक नई पहल है, जो राज्य को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार पोरी ने कहा, कि बजट सत्र से पूर्व, सरकार ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है, ताकि प्रदेश की विकास आवश्यकताओं के अनुरूप एक प्रभावी और समावेशी बजट प्रस्तुत किया जा सके। इस दौरान बागवान सविता ने कहा, कि इस प्रकार का कार्यक्रम अच्छा है। यदि बजट में किसानों की मांगों के अनुरूप मसौदा तैयार किया जाए, तो किसानों को अच्छा लाभ मिल सकता है, और लोगों का रुझान कृषि और बागवानी की-ओर बढ़ेगा।

बाइट 1- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड  

https://youtu.be/6KU005AuXwE

बाइट 2- राजकुमार पोरी, विधायक, पौड़ी

https://youtu.be/XMKrZb8hQ7U

 

बाइट 3- सविता, बागवान  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *