Spread the love

उत्तराखण्ड की क्रिकेट टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

उत्तराखण्ड की क्रिकेट टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 SHABD,Dehradun, February 9,

09 फरवरी 2026, देहरादून:

उत्तराखण्ड की क्रिकेट टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन को भी बधाई दी और कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर टीमवर्कए अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को लगातार प्रोत्साहन दे रही है और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा हैए ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। 

मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उत्तराखण्ड की टीम जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचेगी और राज्य का नाम रोशन करेगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *