उत्तराखंड: कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज
हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा के तहत श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
SHABD,Dehradun, February 9,
09 फरवरी 2026, हरिद्वार:
महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा के तहत श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेला क्षेत्र को 9 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। पीएसीए आईआरबीए बीडीएसए एसडीआरएफ सहित विभिन्न पुलिस और सुरक्षा इकाइयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कल कमलदास कुटिया में कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कांवड़ मेला नोडल अधिकारी एवं एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने ब्रीफ किया और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
