Spread the love

अक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम में से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के लिये खोल दिये जायेंगे।

 SHABD,Dehradun, February 6,

उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे

अक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम में से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के लिये खोल दिये जायेंगे। ऐसे में जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने आगामी चारधाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से चारधाम यात्रा से संबंधित प्रमुख मार्गों, पड़ावों एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों की स्थिति, पैदल मार्ग, सड़क सुरक्षा, यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थलों, आवासीय व्यवस्थाओं एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश एवं जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वास्थ्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक ने भी यात्रा मार्गो का निरीक्षण किया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि संवेदनशील स्थानों का चिन्हीकरण कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जंहा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस लगाई जाएगी, साथ ही धामों पर स्थित पुलिस चौकियों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जायेगा। 

बाइट 1- प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी, उत्तरकाशी 

बाइट 2- कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *