Spread the love

उत्तराखंड में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा बनेगी और प्रभावी, जिलों में बैकअप में रहेंगी एम्बुलेंस

उत्तराखंड में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा बनेगी और प्रभावी, जिलों में बैकअप में रहेंगी एम्बुलेंस

उत्तराखंड में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभाग की समीक्षा बैठक ली।

 SHABD,Dehradun, January 10,

10 जनवरी 2026, देहरादून:

उत्तराखंड में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस सेवा में नई व आधुनिक एम्बुलेंस को शामिल कर इसके बेड़े में वृद्धि की जाएगी, साथ ही अनुभवी कार्मिकों की और नियुक्तियां भी होंगी। इसके अलावा एम्बुलेंस का पहाड़ व मैदानी क्षेत्रों में रिस्पॉन्स टाइम भी कम कर दिया है, साथ ही विभागन्तर्गत तकनीकी संवर्ग के पदों के पुनर्गठन के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गए हैं। 

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को और प्रभावी व जवाबदेह बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम 13 मिनट जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह समय 18 मिनट तय किया जाएगा। डॉ रावत ने प्रत्येक जिले में तीन-तीन एम्बुलेंस को रिजर्व में रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। ताकि बैकअप में रखी एम्बुलेंस आपात स्थिति में काम आ सके। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एम्बुलेंस अब मरीजों को सीधे उसी अस्पताल में पहुंचाएगी जहां पर सम्बंधित बीमारी के उपचार हेतु चिकित्सक उपलब्ध होगा। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *