Spread the love

ELECTION RESULTS 2019
वीडियो
इंडिया
राज्य
मनोरंजन
खेल
विश्व
ऑटोमोबाइल
गैजेट
बिजनेस
एम्प्लॉई कॉर्नर
स्वास्थ्य
धर्म/ज्योतिष
शिक्षा
पत्रिका प्लस
रियल एस्टेट
मुद्दा
Hindi News

बिजनेस

फाइनेंस

RBI लाने जा रहा नया नियम, अब से 24 घंटे कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर
By: Shivani Sharma
Published On:
May, 17 2019 12:52 PM IST
Facebook
Twitter
Google Plus
Whatsapp
फाइनेंस
reserve bank of india

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank Of India ) अब पैसा ट्रांसफर करने के लिए नई सुविधा लेकर आने वाला है
इस सुविधा में आप दिन के 24 घंटे में कभी भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं और यह खास सुविधा सप्ताह में सातों दिन मिलती
रिजर्व बैंक ( RBI ) ने हाल ही में सप्ताह के सातों दिन पैसे ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( reserve bank of india ) अब पैसा ट्रांसफर करने के लिए नई सुविधा लेकर आने वाला है। इस सुविधा में आप दिन के 24 घंटे में कभी भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं और यह खास सुविधा सप्ताह में सातों दिन मिलती है। रिजर्व बैंक ( rbi ) ने हाल ही में सप्ताह के सातों दिन पैसे ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया है।

आरबीआई ग्राहकों को देगा नई सुविधा

आपको बता दें कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर ( neft ) के जरिए यह सुविधा मिलेगी। RBI ने यह प्रस्‍ताव पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्‍टम्‍स इन इंडिया Vision 2019-2021 दस्‍तावेज में किया है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ग्राहकों को और भी कई तरह की सुविधाएं देने के बारे में विचार कर रही है। RBI रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RGTS) में ग्राहक लेनदेन के लिए उद्योग की तैयारियों और ग्राहक की मांग के आधार पर विस्तार करने की संभावना की भी जांच करेगा।

ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया को चौथी तिमाही में हुआ भारी मुनाफा, 251 करोड़ पहुंचा शुद्ध लाभ

समय बढ़ाने से पहले करेंगे परीक्षण

RBI ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी NEFT ( National Electronic Funds Transfer ) दो घंटे के अंतराल पर बैंकिंग समय के दौरान होता है। बैंकिंग समय के बाद में आप NEFT का प्रयोग नहीं कर सकते हैं, लेकिन भविष्य में आप हर समय एनईएफटी का प्रयोग कर सकें। इसके लिए सरकार की ओर से नई योजनाएं बनाई जा रही हैं और कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले रिजर्व बैंक ने कहा कि NEFT का समय बढ़ाने से पहले इसका परीक्षण करना जरूरी है।

इस समय कर सकते हैं NEFT का प्रयोग

गौरतलब है कि NEFT में रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और बैंक हॉलिडे पर भी आप ये ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते हैं, जिसके कारण कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कामकाजी दिनों में फंड ट्रांसफर के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक ही किया जा सकता है। उसके बाद आप NEFT का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा पहले और तीसरे शनिवार को आप इसका प्रयोग सिर्फ सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक ही कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: TGBL का हुआ टाटा नमक, ब्रांडेड फूड बिजनेस का होगा टाटा बेवरेजेज में विलय

2 लाख रुपए तक की रकम ही ट्रांसफर कर सकते हैं

इसके साथ ही ऑनलाइन RGTS ट्रांजैक्शन का वक्त और भी कम है। फिलहाल इसके जरिए शाम 4 बजे तक ही पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि ट्रांजैक्शन का समय हर बैंक में अलग-अलग हो सकता है। रिजर्व बैंक इन्हीं में सुधार करने के लिए नई योजना बना रही है, जिससे कि ग्राहक दिन में कभी भी पैसे का लेन-देन कर सकते हैं। फिलहाल आपको बता दें कि कस्टमर ऑनलाइन IMPS सेवा के जरिए हफ्ते के सातों दिन और दिन के 24 घंटे में कहीं भी पैसे को ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन इसके जरिए अधिकतम 2 लाख रुपये की रकम ही ट्रांसफर की जा सकती है।

इतना पैसा कर सकते हैं ट्रांसफर

इस समय कस्टमर फिलहाल NEFT के जरिए 1 लाख से 25 लाख रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं और यह आप नेट बैंकिग के जरिए करते हैं। वहीं, अगर हम इसके अलावा RGTS की बात करें तो आप इसके जरिए एक दिन में 2 लाख से 25 लाख रुपए तक नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके भेजे जा सकते हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *