Spread the love

Synopsis : देहरादून नगर निगम अब सभी वार्डों से कूठा उठान शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है।

 SHABD,Dehradun, November 15,

उत्तराखंड:

देहरादून नगर निगम ने कूड़ा उठान शुल्क वसूली में महिला समूहों और NGOs को जिम्मेदारी सौंपी

https://youtu.be/OGL-2261g_I

देहरादून नगर निगम अब सभी वार्डों से कूठा उठान शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम में  100 वार्डों में 2 लाख 30 हजार घर हैं और 42 हजार दुकानें हैं। निगम ने शहर के 57 वार्डों में यह शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और गैरसरकारी संगठनों को देने का फैसला किया है। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि इस फैसले से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिला सशक्तिकरण को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही जिन वार्डों से शुल्क नहीं मिल रहा वहां से भी शुल्क मिलने लगेगा, जिससे एक महीने में एक करोड रुपए की आमदनी होने का अनुमान है। इस निर्णय से न सिर्फ महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त होंगी बल्कि देहरादून में कूड़ा उठान व्यवस्था भी बेहतर होगी।

बाइट – नमामि बंसल, नगर आयुक्त, देहरादून


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *