Spread the love

उत्तराखंड: कोटद्वार में जनजाति गौरव दिवस पर कार्यक्रम

कोटद्वार के भाबर क्षेत्र स्थित हल्दुखाता में आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

Story Line :

 SHABD,Dehradun, November 15,

उत्तराखंड: कोटद्वार में जनजाति गौरव दिवस पर कार्यक्रम

कोटद्वार के भाबर क्षेत्र स्थित हल्दुखाता में आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण, प्रोबेशन, विद्युत, उद्योग, कृषि और उद्यान विभाग सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाए, जहां लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग, विशेषकर जनजाति समुदाय को मुख्य धारा में लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज जनजाति समाज शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उन्नति की ओर बढ़ रहा है। बोक्सा जनजाति की अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को देशभर में पहचान दिलाई है और जनजातियों के विकास के प्रयास अब जमीन पर दिख रहे हैं। सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल ने बताया कि सरकार की सभी योजनाएं बॉक्सा जनजाति तक पहुंचाई जा रही हैं और लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

https://youtu.be/yLg9EdcfTH4

बाइट 1- ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष, विधानसभा 

बाइट 2- प्रभा देवी, अध्यक्ष बोक्सा जनजाति

बाइट 3- संजीव पाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *