बाइट 1- ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष, विधानसभा
पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ।
SHABD,Dehradun, November 15,
उत्तराखंड: कोटद्वार में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन
पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। जनपद के 15 ब्लॉकों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों ने अपनी-अपनी विज्ञान परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि आज बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि तेज़ी से बढ़ रही है। खेल-खेल में होने वाली शिक्षा और प्रयोगात्मक कार्य बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव हैं। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्थवाल ने बताया कि प्रदर्शित प्रोजेक्ट्स में से एक को राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। बाल वैज्ञानिकों ने भी अपने मॉडल की खूबियां बताते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट समाज में नई तकनीकी क्रांति ला सकते हैं।
https://youtu.be/TXd-nEVD6nM
बाइट 2- नागेंद्र बर्थवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पौड़ी
बाइट 3- अंश बलूनी, छात्र
बाइट 4- शैली, छात्रा
