पोड़ी– लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के तहत मतगणना प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण ढंग सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने मतगणना परिसर राजकीय इण्टर कालेज पौड़ी में सुरक्षा के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था के लिए चाक-चौबन्द पूर्ण तैयारी कर ली। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की तैनाती की गई है। उन्हांने मतगणना परिसर के समस्त कक्षों एवं स्थलों का निरीक्षण कर तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना अनुमति/पास के कोई भी व्यक्ति मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं करेगा और प्रवेश करने वाले पास धारक मोबाइल एवं अन्य किसी भी प्रकार की सामाग्री अपने साथ नहीं ले जायेगें। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि अपने मीडिया संबंधी उपकरण की स्कैनिंग करवाते हुए मीडिया कक्ष तक ही ले जा सकेगें। मीडिया सेंटर के बाहर मोबाइल आदि का प्रयोग नहीं करेगें। उन्होंने मतगणना परिसर में आने वाले सभी अनुमति/पास धारकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु निम्न निर्देशों का अनुपालन करेंगें-समस्त पार्टी कार्यकर्ता एवं पार्टी एजेंट (पुरूष/महिला) जिनके पास मतगणना स्थल पर प्रवेश करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति हो, वह समस्त अपनी चैंकिंग प्रवेश करने वाले गेट पर करवायेंगें। महिला एजेंट कार्यकर्ता को चैकिंग हेतु उक्त स्थान पर इनक्लोजर की व्यवस्था की गई है, जहां महिला सुरक्षा कार्मिक की नियुक्ति की गई है। मतगणना स्थल पर कोई भी पार्टी एजेंट/प्रत्याशी, कार्यकर्ता अपने साथ बैग, मोबाइल, कैमरा, बीड़ी-माचिस, लाइटर, पानी की बोतल, किसी भी प्रकार की ज्वलनशील पदार्थ एवं सामाग्री, शस्त्र/अस्लाह चाकू, छूरा आदि लेकर नहीं आयेगा। मतगणना स्थल रा.इ.का. पौड़ी के गेट संख्या 01 से केवल मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी /कर्मचारी ही प्रवेश करेगें। गेट सं. 02 से केवल पार्टी एजेंट/कार्यकर्ता जिनके पास जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति/पास हो वही प्रवेश करेंगें। गेट संख्या 03 ऑडीटोरियम हॉल जी.आई.सी. पौड़ी पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।
