Spread the love

विद्युत मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान एवं स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 5.0 को सफलतापूर्वक संपन्न किया

PIB Delhi

विद्युत मंत्रालय ने 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 5.0 को सफलतापूर्वक संपन्न किया। विशेष अभियान 5.0 का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्य को सरल बनाना, मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रमों एवं इसके अंतर्गत आने वाले संगठनों में लंबित शिकायतों का समाधान करना है।

मंत्रालय ने इस अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की जिनमें विभिन्न स्थानों पर 587 स्वच्छता अभियान (100%) पूरा करना शामिल है, जिसके कारण 1,41,343 वर्ग फुट कार्यालय स्थल मुक्त हुआ। इसके अलावा कबाड़ और ई-कचरे के निपटान से 34,23,85,609 रूपये (निर्धारित लक्ष्य से अधिक) का राजस्व प्राप्त हुआ।

रिकॉर्ड प्रबंधन की दिशा में मंत्रालय ने 25,785 भौतिक फाइलों की समीक्षा की, 22,833 फाइलों को हटाया तथा 24,045 ई-फाइलों की समीक्षा की, जिनमें से 22,734 को बंद किया।

मंत्रालय ने अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भी सर्वोत्तम प्रयास किए, 45 में से 41 सांसद संदर्भ2 में से 2 आईएमसी संदर्भ (100%) तथा 22 में से 14 राज्य सरकार संदर्भ का निपटान किया। इसके अलावा, अभियान के दौरान मंत्रालय ने 596 जन शिकायतों (100%) और 35 शिकायत अपीलों (100%) का प्रभावी रूप से समाधान किया। कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए, 35 चिन्हित नियमों को सरल बनाया गया (100%), जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में योगदान मिला।

सचिव (कार्मिक) के मार्गदर्शन में विशेष अभियान 5.0 की प्रगति पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे मंत्रालय के लक्ष्यों की प्राप्ति में निरंतर गति सुनिश्चित हुई। अभियान की सफलता में मंत्रालय और उसके सार्वजनिक उपक्रमों/संगठनों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण रही।

विद्युत मंत्रालय ने पारदर्शिता एवं सार्वजनिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अभियान का अपडेट साझा किया जिससे नागरिकों को समय प्रगति की वास्तविक जानकारी प्राप्त हुई।

***


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *