उत्तराखँड की राजधानी देहरादून के मसूरी के भट्टा गांव में बुधवार को कुछ देर के लिए रोमांच, रेस्क्यू और राहत कार्य का अनोखा दृश्य देखने को मिला।
Story Line :
उत्तराखंड : मसूरी में मॉक ड्रिल का आयोजन
उत्तराखँड की राजधानी देहरादून के मसूरी के भट्टा गांव में बुधवार को कुछ देर के लिए रोमांच, रेस्क्यू और राहत कार्य का अनोखा दृश्य देखने को मिला। भट्टा गांव रोपवे पर, जो आम दिनों में पर्यटकों की भीड़ से गुलजार रहता है, अचानक सायरनों की आवाज़ गूंजने लगी और सुरक्षा बलों की मुस्तैदी देखने लायक थी। इस कार्यवाही को देख कर एक बार तो लोग भी घबरा गये कि यह अचानक क्या हुआ लेकिन जल्द ही लोगों को बताया कि यह एक मॉक ड्रिल है, जिसमें यह अभ्यास किया गया कि अगर रोपवे में तकनीकी खराबी आ जाए और पर्यटक हवा में फंस जाएं, तो कैसे मिनटों में उन्हें सुरक्षित निकाला जा सकता है। इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इन टीमों ने पूरी मुस्तैदी से एसडीएम मसूरी राहुल आंनद के नेतृत्व में लगभग एक घंटे के ‘रोप रेस्क्यू टेक्निक’ के ज़रिए यात्रियों को एक-एक करके नीचे उतारा गया। एसडीएम मसूरी आईएएस राहुल आनंद ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य है कि आपदा के समय त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देना है विभिन्न विभागों के बीच तालमेल और समन्वय की क्षमता को परखने साथ उपकरणों और संसाधनों की वास्तविक समय में टेस्टिंग किया जाना।
बाइट- राहुल आंनद, एसडीएम, मसूरी
