Spread the love

उत्तराखंड : संभागीय परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में संभागीय परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में चालान और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की गई।

 SHABD,Dehradun, September 10,

उत्तराखंड : संभागीय परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में संभागीय परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में चालान और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की गई। इस साल परिवहन विभाग के राजस्व में कड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त तक कुल 62 हजार 509 वाहनों के चालान किए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि में 3 हजार 3 सौ  77 वाहन सीज किए गए, जिसमें 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। विभाग को प्रशमन शुल्क से 9.52 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत ज्यादा है। बैठक में प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नशे में गाड़ी चलाने वाले चालकों, नाबालिग ड्राइवरों और बकाया वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सात दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया है। विभाग का कहना है कि इन प्रयासों से सड़क सुरक्षा और प्रवर्तन कार्यों में और मजबूती आएगी।

बाइट-2-संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *