Spread the love

शाहजहांपुर/  साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए कांट के पास स्थित अनमोल रेस्टोरेंट पर मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भंडारे के तीसरे दिन भी कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में विशेष रूप से मुस्लिम समाज के लोगों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला।  भंडारे के संयोजक रिजवान खां के नेतृत्व में चल रहे इस आयोजन में दूर-दूर से आ रहे कांवरियों के लिए फल, शीतल जल, प्रसाद एवं आराम की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

भंडारे में सेवा देने वालों में प्रमुख रूप से इरफान खान कार बाजार, नेका उर्फ नजीर अली, कुशमा देवी (महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष, जलालाबाद), शालू तिवारी, गिरंद कश्यप, पप्पू पाठक, अमित राठौर, राम सिंह राठौर, पुष्पेंद्र मिश्रा, मोनू मिश्रा (प्रधान कुर्रिया कला), अवनीश त्रिवेदी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  इस अवसर पर ऐप्जा जिलाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, संजीव गुप्ता और भाजपा नेता योगेश शर्मा ने भी पहुंचकर आयोजन की सराहना की और आयोजकों को इस सेवा कार्य के लिए धन्यवाद दिया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *