Spread the love

ईशा ग्रामोत्सव 2025 इस बार अपने सबसे बड़े स्वरूप में आयोजित हो रहा है। सात राज्यों के 35,000 से अधिक गांवों में इसकी गूंज सुनाई देगी। 6,000 से ज्यादा टीमें और 50,000 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय है।

अगस्त 01, नई दिल्ली: 

ईशा ग्रामोत्सव 2025, इस वर्ष अपने सबसे भव्य और विस्तृत रूप में आयोजित किया जा रहा है। सद्‌गुरु की प्रेरणा से शुरू हुआ यह आयोजन अब 17वें संस्करण में प्रवेश कर चुका है और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी और पहली बार ओडिशा के 35,000 से अधिक गांवों में इसकी गूंज सुनाई देगी। 

इस महोत्सव में 6,000 से अधिक टीमें और 50,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 5,000 से अधिक महिलाएं भी शामिल होंगी। पुरुषों के लिए वॉलीबॉल और महिलाओं के लिए थ्रोबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, वहीं समापन समारोह में पैरा वॉलीबॉल भी शामिल रहेगा। 

प्रतियोगिता 21 सितंबर 2025 को ईशा योग केंद्र, कोयंबटूर में आदियोगी की उपस्थिति में सम्पन्न होगी | 

ईशा ब्रह्मचारी स्वामी पुलाका के अनुसार यह महोत्सव सिर्फ खेल नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन को जोड़ने और सशक्त करने का एक माध्यम है। 

बाइट-  स्वामी पुलाका, ईशा ब्रह्मचारी 

बाइट– आयशा , ग्रामीण खिलाड़ी,आंध्रप्रदेश


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *