Spread the love

भूस्खलन की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने 125 करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी दी है।  धनराशि से प्रदेश के सबसे अधिक संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों में सुरक्षा के उपाय किये जाएंगे।

 SHABD,Dehradun, August 1,

1 अगस्त 25, देहरादून:

उत्तराखंड में भूस्खलन के रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने 125 करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इस  धनराशि से प्रदेश के सबसे अधिक संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों में सुरक्षा के उपाय किये जाएंगे। केंद्र ने प्रथम चरण के लिए 4 दशमलब 5 करोड की धनराशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से इस परियोजना के लिए अनुरोध किया था। परियोजना की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह परियोजना राज्य के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में दीर्घकालिक समाधान की दिशा में एक निर्णायक पहल है। उन्होंने कहा की भूस्खलन से अत्यधिक प्रभावित पांच संवेदनशील स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *