Spread the love

उत्तराखंड: श्यामलाताल को इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी

चम्पावत जिले के श्यामला ताल को समग्र इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया।

Story Line :

उत्तराखंड

श्यामलाताल को इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी

https://youtu.be/GlGglTK4OMg

चम्पावत जिले के श्यामला ताल को समग्र इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने झील के किनारे सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं का सृजन तथा पर्यावरणीय गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य  के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जारी निर्माण कार्यों एंट्रेंस पेर्गोला, कैफेटेरिया, वाटर कल्वर्ट, पाथवे का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सभी कार्यों को तेज़ी और उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्यामलाताल क्षेत्र में एक आध्यात्मिक परिसर विकसित किए जाने की संभावना है, उन्होंने कहा कि श्यामलाताल की शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र को प्राकृतिक पर्यटन के साथ-साथ आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र भी बनाया जा सकता है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *