बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों की स्थापना के लिए आवेदन
भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों की स्थापना के लिए देश भर में पात्र संस्थाओं (संभावित उद्यमियों) से प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) की कोल्ड चेन और मूल्य संवर्धन अवसंरचना (कोल्ड चेन स्कीम) के अंतर्गत दिनांक 27.05.2025 को रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) के माध्यम से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं ।
- कोल्ड चेन योजना-बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों की स्थापना के संबंध में दिनांक 06.08.2024 के दिशानिर्देश और अन्य विवरण www.mofpi.gov.in पर उपलब्ध हैं ।
- ऑनलाइन प्रस्ताव के लिए लिंक https://www.sampada-mofpi.gov.in/ 28 मई, 2025 को 11.00 बजे से योजना के अंतर्गत पर्याप्त संख्या में प्रस्ताव आने तक खुला रहेगा ।
