Spread the love

एएसआई संरक्षित क्षेत्र के तहत संपत्तियों का पंजीकरण

ऐसे कई संरक्षित स्मारक और क्षेत्र हैं जिनकी भूमि सरकार के नाम पर पंजीकृत है। इसके अलावा कुछ बंदोबस्ती और निजी पार्टियों के नाम पर हैं। प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958, (एएमएएसआर अधिनियम, 1958) की धारा 3 और धारा 4 के अनुसार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों को उनके स्वामित्व में बदलाव किए बिना राष्ट्रीय महत्व का घोषित करता है। देश में 3698 स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष राष्ट्रीय महत्व के घोषित हैं। राज्यवार सूची अनुलग्नक-में दी गई है।

एएसआई स्मारकों और स्थलों के बेहतर रखरखाव के लिए, जहां भी संभव हो, भूमि अधिग्रहण करता है। इसके अलावा, एएमएएसआर अधिनियम, 1958 की धारा 6 के तहत समझौते के द्वारा संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के प्रावधान हैं। एएसआई संरक्षित स्मारकों और क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए निगरानी कर्मचारियों की तैनाती, बाड़ लगाने और जागरूकता अभियान आयोजित करने जैसे आवश्यक कदम उठाता है।

बिष्णुपुर में 20 संरक्षित स्मारक और क्षेत्र हैं जिनका रखरखाव एएसआई द्वारा किया जाता है। विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है।

बिष्णुपुर के मंदिरों को पहले ही यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल किया जा चुका है।

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

अनुलग्नक-I

देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत संरक्षित स्मारकों और संरक्षित क्षेत्रों की संख्या इस प्रकार है:

क्रम संख्याराज्य का नामस्मारकों और क्षेत्रों की संख्या
 आंध्र प्रदेश135
 अरुणाचल प्रदेश03
 असम55
 बिहार70
 छत्तीसगढ46
 दमन एवं दीव (यूटी)11
 गोवा21
 गुजरात205
 हरियाणा93
 हिमाचल प्रदेश40
 जम्मू एवं कश्मीर (यूटी)56
 झारखंड13
 कर्नाटक506
 केरल29
 लद्दाख (यूटी)15
 मध्य प्रदेश291
 महाराष्ट्र286
 मणिपुर01
 मेघालय08
 मिजोरम01
 नगालैंड04
 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली172
 ओडिशा81
 पुडुचेरी (यूटी)07
 पंजाब33
 राजस्थान163
 सिक्किम03
 तेलंगाना08
 तमिलनाडु412
 त्रिपुरा08
 उत्तर प्रदेश743
 उत्तराखंड44
 पश्चिम बंगाल 135
 कुल3698

अनुलग्नक-II

बिष्णुपुर में संरक्षित स्मारक और संरक्षित क्षेत्र जिनका रखरखाव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कर रहा है।

क्रम संख्या.संरक्षित स्मारक और संरक्षित क्षेत्र का नामस्वामित्व स्थिति
1दलमाडल तोप और वह मंच जिस पर इसे रखा गया हैदेबोत्तर
2पुराने किले का द्वारदेबोत्तर
3जोर-बंगला मंदिरनिजी
4जोरा मंदिरदेबोत्तर
5काला चांद मंदिरनिजी
6लालजी मंदिरनिजी
7मदन-गोपाल मंदिरदेबोत्तर
8मदनमोहन मंदिरदेबोत्तर
9मालेश्वर मंदिरदेबोत्तर
10मुरलीमोहन मंदिरदेबोत्तर
11नन्द लाल मंदिरदेबोत्तर
12पाटपुर मंदिरदेबोत्तर
13राधाबिनोद मंदिरदेबोत्तर
14राधागोबिंद मंदिरदेबोत्तर
15राधामाधव मंदिरनिजी
16राधाश्याम मंदिरनिजी
17रसमंचादेबोत्तर
18श्याम राय मंदिरनिजी
19किले का छोटा प्रवेश द्वारनिजी
20पत्थर का रथदेबोत्तर

*****

एमजी/केसी/एके/एनजे

(रिलीज़ आईडी: 2109921) आगंतुक पटल : 13

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English

Share on facebook
Share on twitter

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *