Spread the love


आकाशवाणी ‘मन की बात’ के माध्यम से विविध व्यक्तियों की प्रेरक कहानियों को भारत और विश्व के सामने प्रस्तुत कर रहा है

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल, और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात की, जिन्हें 76वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में चुना गया है। ये अतिथि देश भर से आए वे प्रेरक नायक और नायिकाएं हैं, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री के विशेष आमंत्रण पर ये अतिथि कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित हुए। ये वे असाधारण व्यक्ति और संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि हैं, जिनके प्रेरक कार्यों का उल्लेख प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में आकाशवाणी के प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘मन की बात’ में किया है। इन व्यक्तियों ने शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक कल्याण और नवाचार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है,

जिससे समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा है और देश के लाखों लोगों को प्रेरणा मिली है।

आकाशवाणी: बदलाव लाने वाले अनसुने नायकों की सफलता का उत्सव

आकाशवाणी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रतिष्ठित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मनाई गई और उजागर की गई सफल कहानियों, प्रयासों और कड़ी मेहनत को सामने लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इन प्रेरणादायक कहानियों को दुनिया के साथ साझा करके, आकाशवाणी समाज में इन व्यक्तियों के सकारात्मक प्रभाव और सार्थक योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रमुख स्तंभ बन गया है।

इन प्रेरक नायकों को आकाशवाणी, जो भारत के लोक सेवा प्रसारक का रेडियो प्रभाग है, ने अपने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय, आकाशवाणी भवन, में आमंत्रित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं इन अतिथियों से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। केंद्रीय मंत्री ने इन व्यक्तियों के योगदान को राष्ट्र के लिए एक मूल्यवान संपत्ति बताते हुए उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी।

प्रेरक बदलाव की कहानियां

इस अवसर पर बोलते हुए, श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “यह वास्तव में अद्भुत है कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विभिन्न व्यक्तियों के योगदान को उजागर किया है और उनके प्रयासों को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। इन व्यक्तियों को इस कार्यक्रम में मान्यता दी गई है, और यह देखकर हृदय को खुशी होती है कि उनके प्रभावशाली कार्य को इतने महत्वपूर्ण मंच पर सराहा जा रहा है।”

विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए और दृढ़ता, नवाचार और सामाजिक प्रभाव की प्रेरक कहानियों का प्रतिनिधित्व करने वाले आमंत्रितों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और ‘मन की बात’ मंच के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसने उन्हें अपने कार्यों को साझा करने और लाखों लोगों को प्रेरित करने का अवसर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने इस पहल के माध्यम से समाज के लाभ के लिए वैश्विक स्तर पर किए जा रहे सकारात्मक और सार्थक कार्यों का उत्सव मनाया है। यह कार्यक्रम ऐसी प्रेरक कोशिशों को दुनिया के साथ साझा करने के लिए एक अद्वितीय मंच प्रदान करता है। मंत्री ने प्रधानमंत्री और उन सभी के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लिया।

मन की बात

‘मन की बात’ कार्यक्रम एक परिवर्तनकारी पहल बन गया है, जो समाज में असाधारण योगदान देने वाले साधारण नागरिकों की प्रेरक कहानियों को उजागर करता है। यह कार्यक्रम पिछले 11 वर्षों से मासिक रेडियो कार्यक्रम के रूप में प्रसारित हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न व्यक्तियों और उनके अभूतपूर्व योगदान को हर महीने पूरे देश और दुनिया के सामने रखा है। ‘मन की बात’ ने शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक कल्याण और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सार्थक कार्य करने वाले व्यक्तियों की आवाज़ को बुलंद किया है, जिससे भारत और उसके बाहर लाखों लोगों को प्रेरणा मिली है। यह कार्यक्रम न केवल व्यक्तिगत प्रयासों की शक्ति को रेखांकित करता है, बल्कि एक मजबूत, समावेशी और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण की दिशा में भी योगदान करता है।

*****

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam English Urdu Gujarati Tamil Kannada

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *