Spread the love

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गेहूँ की खरीद पर किसानों को 20 रूपए प्रति क्विंटल बोनस के निर्देश दिये हैं। केन्द्र सरकार ने गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने इसमें 20 रूपए बोनस और देने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने भण्डारण क्षमता को बढाने के लिए भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएं। किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूँ का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। धान की तरह ही गेहूं का भुगतान आॅनलाईन किया जाए। मुख्यमंत्री आज सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 201920 मे गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि इस बार 2 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश में 6.5 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। बैठक में सचिव श्री डी. सैंथिल पांडियन, प्रभारी सचिव श्री सुशील कुमार, डीएम नैनीताल श्री विनोद कुमार सुमन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *