जागरूक मतदाता स्वस्थ एवं पारदर्शी लोकतन्त्र के लिए अति आवश्यक है इसलिए मतदाताओं को अपने अधिकारों एवं मतदान के प्रति जागरूक कराने पर जोर देना होगा यह बात आयुक्त कुमाऊ मण्डल राजीव रौतेला ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) केक काटते हुए कही। उन्होंने कहा कि आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशानिर्देशोंनुसार विभिन्न चरणो में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने है। इसके अलाया प्रत्येक ग्राम स्तर तक मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि इन जागरूकता अभियान में लोगो की बढ़चढ़ कर भागीदारी हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। विशेषकर स्कूल, कालेजो, शिक्षण संस्थानों में मतदाता शिविर/स्टाॅल लगाये जाय। मतदाता जागरूकता सम्बन्धी नुक्कड़ नाटक आदि के सहयोग से स्वीप कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली, चित्रकला, मंहेदी, स्लोगन, निबन्ध आदि प्रतियोगिता करायी जाय और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाय। इस अवसर पर उपस्थित लोगो को कुमाऊनी भाषा में मतदाता शपथ दिलायी गयी। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी बागेश्वर रंजना राजगुरू, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, बागेश्वर एस0एस0एस0 पांगती, नोडल अधिकारी स्वीप एच0बी0 चन्द्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, सहायक प्रभारी स्वीप विनोद राठौर, विद्या कर्नाटक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अल्मोड़ा 02 मार्च, 2019 (सू0वि0) लीड बैंक अधिकारी ललित सेमवाल ने बताया कि जिला अग्रणी बैंक कार्यालय को जाखनदेवी से होटल शिखर में दिनाॅंक 25 मार्च तक स्थानान्तरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होटल शिखर में जिला अग्रणी बैंक के स्थायी कार्यालय स्थापित किया गया है। उपभोक्ता 25 मार्च के पश्चात होटल शिखर स्थित उनके स्थायी कार्यालय में लेनदेन एवं गतिविधिया के लिए आ सकते है। उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए टेलीफोन न 05962233019 पर सम्पर्क कर सकते है
