Spread the love

देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल से जल कनेक्शन के माध्यम से नियमित और दीर्घकालिक आधार पर निर्धारित गुणवत्ता की पर्याप्त मात्रा में पीने योग्य पानी सुनिश्चित करने के लिए अगस्त 2019 से जल जीवन मिशन लागू किया जा रहा है। सरकार जल जीवन मिशन -हर घर जल योजना राज्यों के साथ साझेदारी में लागू कर रही है।

जल जीवन मिशन की घोषणा के समय, 3.23 करोड़ (17 प्रतिशत) ग्रामीण घरों में नल के पानी के कनेक्शन होने की सूचना थी। 25.07.2024 तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 11.78 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण घरों को नल के पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इस प्रकार, 25.07.2024 तक, देश के 19.32 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से, लगभग 15.01 करोड़ (77.69 प्रतिशत) घरों में नल के पानी की आपूर्ति होने की सूचना है। योजना के तहत शेष 4.31 करोड़ घरों को राज्यों द्वारा नल से जल उपलब्ध कराने की आशा है। 25.07.2024 तक नल जल कनेक्शन का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण इस प्रकार है:

अनुलग्नक

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *