Spread the love

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 53 करोड़ के ऐतिहासिक पड़ाव के पार

पिछले 24 घंटों में 63 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गईं

रिकवरी दर 97.45 प्रतिशत पर

पिछले 24 घंटों में 38,667 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले (3,87,673) जो कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत है

लगातार 19 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.73 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 53 करोड़ के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 60,88,437 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 53,61,89,903 टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 63,80,937 टीके लगाये गए हैं।

इनमें शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,03,46,330
दूसरी खुराक 80,69,421
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,82,67,067
दूसरी खुराक 1,20,58,038
18-44 आयु समूह पहली खुराक 19,16,49,945
दूसरी खुराक 1,44,94,525
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह पहली खुराक 11,59,91,624
दूसरी खुराक 4,49,05,898
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 8,05,91,149
दूसरी खुराक 3,98,15,906
कुल 53,61,89,903

 

सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत की रिकवरी दर 97.45 प्रतिशत हो गई है।

महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,13,38,088 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 35,743 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 38,667 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 48 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले आज 3,87,673 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.21 प्रतिशत है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 22,29,798 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 49.17 करोड़ से अधिक (49,17,00,577) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.05 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.73 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 19 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 68 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

****

एमजी/एएम/एके/एसएस


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *