Spread the love

 

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ० विजय कुमार जोगदण्डे के अध्यक्षता में आज वर्चुअल के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (MSY) हेतु आवेदकों की समिति द्वारा साक्षात्कार कर उनकी योजनाओं को स्वरोजगार हेतु चयन किया गया। रेखीय विभाग के अधिकारियों द्वारा आवेदकों की योजना के प्रति ज्ञान को टटोली गई। आवेदकों में ज्यादातर जनरल स्टोर, बकरी पालन एवं रेजिमेंट गारमेंट, आदि पर रुझान देखने को मिला। जबकि कुछ आवेदकों ने डिटर्जेंट साबुन, जैम जैली, सूअर पालन, आप्टिकल कार्य, ईको टूरिज्म,अस्टर्ड आयल, स्वर्णकार, कार वाशिंग, एशियन पेंट्स, गैस चूल्हा आदि के डीलरशिप, ई रिक्शा तथा सर्विस सेंटर आदि योजना का चयन किया।
जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने आवेदको द्वारा बताए जा रहे बातों को ध्यान से सुना तथा चयन हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदकों के प्रोजेक्ट देख लें, आवेदक के मन में कोई भ्रांति नहीं होनी चाहिए कि वह कितना बड़ा प्रोजेक्ट संभाल सकेगा व ऋण अदा कर सकता है। आवेदक की सभी समस्याओं को दूर किया जाना चाहिए कि उन्हें ऋण की किस्त प्रोजेक्ट के लगने के बाद कब ओर कितनी देनी है। उन्होंने कहा कि बहुत से प्रोजेक्ट में यह देखा गया है कि धनराशि का बहुत अधिक भाग निर्माण, किराए तथा फर्नीचर में खर्च कर दिया जाता है जिससे आय की अपेक्षा खर्च ज्यादा होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटे प्रोजेक्ट को तुरंत ही अप्रूव करें तथा बड़े प्रोजेक्ट पर ध्यान दें, जिससे आवेदक का नुकसान ना हो। साथ ही जितना आवश्यक है उतना ही ऋण स्वीकृत किया जाए। कहा कि आवेदक आवश्यकता के अनुसार ही ऋण के लिए आवेदन करें, जिससे बैंकों को भी धनराशि स्वीकृत करने में आसानी रहेगी। कहा कि छोटे प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान दिया जाए, क्योंकि इससे अधिक लोग लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऋण देने में बैंकों के जो मानक हैं, उनमें जो जांच की गई है उसका विवरण हमें भी उपलब्ध कराएं। अगर कोई कागजी कार्यवाही रह जाती है तो आवेदक को सूचित कर कमी को ठीक कर लिया जाए। इससे आवेदक को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कमेटी के अप्रूवल के बाद बैंक लाभार्थी को ऋण दिया जाय।
कोविड-19 के दौरान राज्य में वापस आए प्रवासियों एवं बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा विगत वर्ष से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना” (MSY) संचालित की जा रही है। योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल के लिए कुल 250 इकाई स्थापना के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त 66 आवेदन पत्रों में से लाभार्थियों के चयन हेतु जिलाधिकारी गढ़वाल की अध्यक्षता लाभार्थियों के ऑनलाईन साक्षात्कार लिए गये।
साक्षात्कार के माध्यम से कुल 48 प्रोजेक्ट को ऋण प्रदान करने के लिए चयनित किया गया, जिसमें कुल रू० 3.07 करोड़ का पूँजी निवेश तथा 112 रोजगार प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने बैंकों को समिति द्वारा स्वीकृत प्रोजक्ट पर निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही करते हुए ऋण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, कोटद्वार श्री मृत्युजय सिंह द्वारा योजना के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराते हुये यह बताया गया है कि रोजगार सृजन की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके S अन्तर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति सेवा क्षेत्र / व्यवसाय क्षेत्र व विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमों हेतु कमश: रू0 10.00 लाख तथा रू० 25.00 लाख का ऋण बैंकों के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। योजनान्तर्गत प्रोजेक्ट मूल्य का 20 प्रतिशत अनुदान देय है। ऑनलाईन बैठक में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी सदस्य श्री श्री अनिल कटारिया, अग्रणी बैंक प्रबन्धक डा० एस०के० बर्थवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एस०डी० माशीवाल, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एवं अन्य ऑनलाईन उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed