Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी गढ़वाल आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आज जनपद पौड़ी गढ़वाल की समस्त ग्राम पंचायतों हेतु आइवर मैक्टिन की दवा को प्रत्येक नागरिक तक वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाये जाने हेतु बैठक की गई। बैठक में प्रत्येक नागरिक तक दवा को किस प्रकार वितरित किया जाए और दवा के सेवन की विधि पर भी चर्चा की गई। वर्तमान मंे जनपद की 1174 ग्राम पंचायतांे में प्रत्येक ग्राम पंचायत को 20-20 मेडिकल किट एवं 04 आॅक्सीमीटर वितरित किये जा चुके हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कोरोना से बचने के लिए 10 पोस्टर एवं कोरोना किट की दवाओं को खाने के तरीकों से संबंधित 5 पोस्टर दृष्टव्य स्थल यथा पंचायत घर, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, सार्वजनिक भवन/स्थल पर चस्पा किये गये, जिससे कि आम नागरिक को कोविड-19 द्वितीय लहर से बचाव एवं दवा सेवन विधि की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आइवर मैक्टिन के पाउच के रूप में प्रत्येक परिवार में व्यस्क एवं 15 वर्ष से अधिक उम्र के लिए तथा 10 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों के लिए गोलियां उपलब्ध कराई गई हैं। कहा कि गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, लिवर संबंधी रोगी एवं 02 वर्ष से छोटे बच्चे को यह दवा कदापि नहीं देनी है। कहा कि विकास भवन कार्यालय पौड़ी में प्रत्येक 03 विकास खण्डों हेतु 02 डेडिकेटिड स्टाफ कम्प्यूटर सहित 15 विकासखण्डों हेतु लगाये गये हैं, जो प्रत्येक दिवस में प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को आइवर मैक्टिन की दवा को प्रत्येक घर तक व्यक्तिगत पहंुच बनाकर दवा खाने के तरीकों को फुल प्रूफ व्यवस्था एवं प्रत्येक दिवस में विकास खण्ड में तैनात सहायक खण्ड विकास अधिकारी, सहायक पंचायत विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से जिले स्तर पर स्थापित आइवर मैक्टिन कन्टाªेल रूम 01368-222140 पर सूचित करेंगे। साथ ही प्रत्येक दिवस पर कितनी आइवर मैक्टिन की गोलियां वितरित की गयी है, की जानकारी देंगे। इसके लिए सहायक सांख्यिकीय अधिकारी डीआरडीओ को सहायक नोडल बनाया गया है।
बैठक में परियोजना निदेशक संजीव कुमार राॅय, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी एम.एम.खान, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी डीआरडीओ बृजमोहन रावत, नगर सेवायोजन अधिकारी मुकेश रायल आदि उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *