Spread the love

*प्रदेश सरकार कारोना काल मे मान्यता प्राप्त पत्रकारों की मौत पर उचित मुवाबजा दे इं० डीपीएस रावत*
गढ़वाल संसदीय छेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इं० डीपीएस रावत ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह को ज्ञापन देकर कहा कि आज अपनी जान को जोखिम मे डालकर सभी पत्रकार बंधु पल-पल की खबर प्रदेश की जनता को दे रहे है। पर सरकार को भी इन पत्रकारो की मृत्यु पर
उचित मुवावजा देना चाहिये। क्यो कि अगर मीडिया ना हो तो सोशल मीडिया तक खबरें कैसे पहुँचेगी!
इं० डीपीएस रावत ने कहा कि पत्रकारों ने अपनी पूरी जिन्दगी आम लोगो तक खबर पहुचाने मे खपा दी हैं। और आज कारोना काल मे बहुत से पत्रकार अपनी जान गवा चुके हैं। उनका भी परिवार है। सरकार के तरफ से उनको पेंशन और आपातकाल मे मृत्यु पर उचित मुवावजा मिलना चाहिये।
सरकार अपने विज्ञापन के लिये तो करोड़ो रूपये न्यूज़ चैनल। पोर्टल, अखबारों को दे रहे हैं। और आम जनता की मेहनत की कमाई का पैसा सरकार अपने इन चैनलों पर लुटा रही हैं। पर क्या जो पत्रकार गाँव गाँव से आम जनता व सरकार को खबर पहुचा रहे उनको सरकार के तरफ से क्या मिल रहा है। इस पर सरकार को गम्भीरता से बिचार करना चाहिये। ताकी पत्रकार भाइयो को भी मदद मिले।

इं० डीपीएस रावत

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *