Spread the love

पत्रकार परिवार पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश।

कामां- कामां कस्बा के खारी कुईया मोहल्ला में शनिवार दोपहर बाद नामजद लोगों ने पत्रकार के घर में घुसकर पत्रकार की पत्नी व दो पुत्रों पर जानलेवा हमला कर एक लाख33 हजार रुपए लूट ले जाने का मामला कामा थाने में दर्ज किया गया है मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे हैं।
कामां थानाधिकारी कमरुद्दीन खान ने बताया कि कामा कस्बा निवासी पत्रकार हरि चौधरी ने कामां थाने में लिखित तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है जिस में उल्लेख किया गया है कि वह अपने निजी कार्य से बाहर गया हुआ है और पीछे से उसके बच्चे और पत्नी घर पर थे जहां कस्बा के सचिन जैन पुत्र जवाहर जैन रीना पत्नी सचिन जैन निवासी खारी कुईया मोहल्ला कामा एवं अन्य 2-3 साथियों को साथ लेकर घर पहुंच गया जहां घर में महिला और बच्चों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की तथा सचिन के हाथ में देसी कट्टा भी था मकान के अंदर सीढ़ियों से होकर कमरे में घुस आया और आते ही गालियां देते हुए बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी महिलाओं ने बच्चों को बचाने की कोशिश की तो सचिन ने अवैध कट्टा कनपटी पर लगाकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। और धक्का-मुक्की कर जमीन पर गिरा दिया जमकर लात दूसरों से मारपीट कर दी जिससे वह बेहोश हो गई क्योंकि वह कैंसर जैसी बीमारी से ग्रस्त है। घर में जमकर तोड़फोड़ की गई और अलमारी में रखे एक लाख 33 हजार रुपए को सचिन ने कट्टे की नोक पर जबरन लूट ले गया और कट्टा लहराते हुए भाग जाने में सफल रहा। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई और आरोपियों की तलाश की जा रही है पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है वहीं घायल पत्रकार पत्नी व बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *