पाण्डव कालीन लोक परम्पराओं का आयोजन ऋषिकेश में दूसरे दिन “दुर्पदा की लाज” का मंचन
ऋषिकेश मे पाण्डवनृत्य की श्रीखला में द्रुपदा की लाज का मंचन उत्सव ग्रुप श्रीनगर के कलाकारों ने डॉ राकेश भट्ट के निर्देशन में किया।
गुरुवार को 14 बीघा नया पुल चंद्र भागा पुल के समीप मैदान मेआयोजित पांच दिवसीय पाण्डव कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने किया ।
उन्होंने अपने समबोधन में कहा कि लोक संस्कृति का संरक्षण करना व अपने अगली पीढ़ी को बताना आवश्यक है।
कार्यक्रम स्थल पर हजारो की संख्या में आये दर्शको के बीच मंत्री प्रसाद नैथानी जी ने ढोल बजाकर समै बॉध दिया।
उत्सव के लोक नाट्य दुर्पदा की लाज का भाव पूर्ण मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों की आँखों में आँशु ला दिये।
पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन में आज बोल भबरीक बोल, लोक नाट्य का मंचन किया जाएगा

Narendra deorari
