Spread the love

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

नवम्‍बर, 2020 में भारत का थोक मूल्य सूचकांक

PIB Delhi

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय ने नवम्‍बर, 2020 (अनंतिम) और सितंबर 2020 (अंतिम) के लिए थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) जारी किए हैं। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनंतिम आंकड़े देश भर में चयनित विनिर्माण इकाइयों से प्राप्त आंकड़ों के साथ संकलित किए जाते हैं और हर महीने की 14 तारीख (या अगले कार्य दिवस) को जारी किए जाते हैं। 10 सप्ताह के बाद, सूचकांक को अंतिम रूप दिया गया और अंतिम आंकड़े जारी किए गए हैं।

मुद्रास्‍फीति

वार्षिक थोक मूल्‍य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्‍फीति की वार्षिक दर नवम्‍बर, 2020 के दौरान (नवम्‍बर, 2019 की तुलना में) 1.55 प्रतिशत (अनंतिम) रही, जबकि इससे पिछले साल इसी महीने यह 0.58 प्रतिशत थी।

डब्ल्यूपीआई आधारित सूचकांक और मुद्रास्फीति की वार्षिक दर (%)*
सभी जिंस/प्रमुख समूह  

भारांक (%)

सितंबर-20 (एफ) अक्‍टूबर -20 (पी) नवम्‍बर-20 (पी)
सूचकांक सूचकांक सूचकांक सूचकांक सूचकांक सूचकांक
सभी जिंस 100.0 122.9 1.32 123.8 1.48 124.2 1.55
I. प्राथमिक वस्‍तुएं 22.6 148.8 4.06 152.4 4.74 151.2 2.72
II.ईंधन और बिजली 13.2 91.9 -8.65 91.1 -10.95 91.3 -9.87
III. विनिर्मित उत्‍पाद 64.2 120.1 1.87 120.3 2.12 121.3 2.97
खाद्य सूचकांक 24.4 158.0 7.19 159.3 5.78 158.9 4.27

नोट: पी: अनंतिम, एफ: अंतिम, * पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में गणना की गई मुद्रास्फीति की वार्षिक दर

विभिन्‍न जिंस समूहों के सूचकांक में कुछ उतार-चढ़ाव इस प्रकार रहे :-

प्राथमिक वस्तुएं (भारांक 22.62 प्रतिशत)

इस प्रमुख समूह का सूचकांक अक्‍टूबर महीने के 152.4अंक (अंतिम) से -0.79प्रतिशत घटकर नवम्‍बर में 151.2अंक (अनंतिम) रहा। अक्‍टूबर, 2020 की तुलना में नवम्‍बर, 2020 में गैर-खाद्य उत्पादों की कीमतों में (6.17प्रतिशत) की बढ़ोतरी हुई। अक्‍टूबर, 2020 की तुलना में नवम्‍बर2020 के दौरान खनिजों (-13.19%), क्रूड पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (-11.11 प्रतिशत) और खाद्य वस्‍तुओं (-0.82 प्रतिशत) की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई ।

ईंधन और बिजली (भारित 13.15%)

इस प्रमुख समूह का सूचकांक अक्‍टूबर2020 के दौरान सूचकांक91.1 अंक (अंनतिम) था, जो (0.22प्रतिशत)बढ़कर नवम्‍बर2020 में 91.3 अंक (अनंतिम) हो गया। अक्‍टूबर, 2020 की तुलना में नवम्‍बर 2020 में खनिज तेलों (0.39 प्रतिशत) और कोयले (0.08प्रतिशत) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। बिजली के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विनिर्मित उत्पाद (भारित 64.23%)

प्रमुख समूह के अक्‍टूबर2020 के दौरान सूचकांक 120.3प्रतिशतथा, जो नवम्‍बर 2020 में 0.83प्रतिशत बढ़कर 121.3 (अंनतिम) हो गया। विनिर्मित उत्पादों के 22 एनआईसी दो-अंकीय समूहों में से, 18समूहों की कीमतों में अक्‍टूबर2020 की तुलना में नवम्‍बर2020 के दौरान बढ़ोत्तरी देखी गई जिनमें खाद्य उत्पाद; तंबाकू उत्पाद; वस्त्र; परिधान; चमड़ा और उसके उत्‍पाद; लकड़ी और उसके उत्‍पाद; कागज और कागज उत्पाद; रसायन और रसायन उत्‍पाद, फार्मास्यूटिकल्स, औषधीय रसायन और वनस्पति उत्पाद; रबर और प्लास्टिक उत्पाद; बुनियादी धातु; अन्य गैर-धातु खनिज उत्पाद; फेब्रिकेटिडउत्‍पाद; मशीनरी और उपकरणों को छोड़कर, विद्युत उपकरण; मोटर वाहन, ट्रेलर और अर्ध-ट्रेलर; अन्य परिवहन उपकरण; अन्य विनिर्माण उपकरणआदि शामिल हैं। वहीं इस अवधि के दौरान जिन 3समूहों में गिरावट दर्ज की उनमें मशीनरी और उपकरण निर्माण; कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल उत्पाद, प्रिंटिंग आदि शामिल हैं। जबकि अक्‍टूबर की तुलना में नवम्‍बर 2020 के दौरान फर्नीचर की कीमतें अपरिवर्तित रहीं।

डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक (भारित 24.38%)

खाद्य सूचकांक, जिसमें प्राथमिक वस्‍तु समूह की ‘खाद्य वस्‍तुएं’ और निर्मित उत्पाद समूह के ‘खाद्य उत्पाद’ शामिल हैं, इनका यह सचूकांक जो अक्‍टूबर2020में159.3था नवम्‍बर 2020 में घटकर 158.9हो गया। उधर, डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर जो अक्‍टूबर में 5.78प्रतिशतथी घटकर नवम्‍बर2020 में 4.27 % हो गई।

सितम्‍बर, 2020 के महीने के लिए अंतिम सूचकांक (आधार वर्ष: 2011-12 = 100)

सितम्‍बर, 2020 के लिए अंतिम थोक मूल्य सूचकांक और ‘सभी वस्तुओं’ के लिए मुद्रास्फीति की दर (आधार: 2011-12 = 100) अनंतिम आंकड़ा क्रमश: 122.9और 1.32 % रहे।

 

नोट: 1. नवम्‍बर, 2020 के लिए डब्ल्यूपीआई को 75.5 प्रतिशत की प्रतिक्रिया दर पर संकलित किया गया है, जबकि सितंबर, 2020 के लिए अंतिम आंकड़ा 92.5 प्रतिशत की भारितप्रतिक्रिया दर पर आधारित है। डब्ल्यूपीआईके ये अनंतिम आंकड़े डब्ल्यूपीआई की अंतिम संशोधन नीति के अनुसार संशोधित होंगे।

2. मूल्य डेटा को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा संचालित वेब आधारित पोर्टल के माध्यम से देश भर में फैले चयनित संस्थागत स्रोतों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से एकत्र किया जाता है।

प्रेस रिलीज़ की अगली तारीख: दिसंबर 2020 के लिए 14/01/2021है।

नोट- नवम्‍बर, 2020 में थोक मूल्‍य सूचकांक तथा महंगाई दर से जुड़ी विस्‍तृत जानकारी के बारे में अंग्रेजी के अनुलग्‍नक पर क्लिक करें।

***


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *