जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सतपुली के समीप बिलखेत में 19 नवंबर से 22 नवंबर 2020 तक आयोजित होने वाली नायर घाटी एडवेंचर फेस्टिवल के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय इंटर कालेज बिलखेत पौड़ी गढ़वाल में महोत्सव के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों, हासा ( हिमालयन एयरो स्पोर्ट्स एसोशिएशन) एवं होटल एसोशिएशन के साथ बैठक ली।
