सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
एनएसएस रिपोर्ट :भारत में समय का उपयोग- 2019 (जनवरी – दिसंबर, 2019)
प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2020 4:13PM by PIB Delhi
क. परिचय
समय उपयोग सर्वेक्षण (टीयूएस) आम लोगों द्वारा विभिन्न गतिविधियों पर समय के उपयोग को मापने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है। यह उन गतिविधियों के बारे में जानकारी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जो लोगों द्वारा की जाती हैं और जिस अवधि के लिए की जाती हैं। अन्य घरेलू सर्वेक्षणों से समय उपयोग सर्वेक्षण की एक विशिष्ट खासियत यह है कि यह मानव गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं पर बिताए गए समय (समय विन्यास) के बारे में जानकारी देती है,चाहे वह वैतनिक हो या अवैतनिक या अन्य गतिविधियों के साथ ऐसे विवरण जो अन्य सर्वेक्षणों में संभव नहीं है।
समय उपयोग सर्वेक्षण (टीयूएस)का प्राथमिक उद्देश्य वैतनिक और अवैतनिक गतिविधियों में पुरुषों और महिलाओं की भागीदारी को मापना है। यह सर्वेक्षणअवैतनिकदेखभाल करने वाली गतिविधियों,स्वयंसेवक के काम,घर के सदस्यों की अवैतनिक घरेलू सेवा उत्पादन गतिविधियों में बिताए गए समय की जानकारी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यह घर के सदस्यों द्वारा सीखने, सामाजिककरण, अवकाश गतिविधियों, खुद की देखभाल से जुड़ी गतिविधियों आदि पर खर्च किए गए समय की जानकारी भी प्रदान करता है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने जनवरी – दिसंबर, 2019 के दौरान भारत में पहली बार समय उपयोग पर सर्वेक्षण किया है। यह सर्वेक्षण भुगतान वाली गतिविधियों,देखभाल गतिविधियों,अवैतनिक गतिविधियों आदि में लोगों की भागीदारी दर और उनपर खर्च किए गए समय को मापता है।
ख. सर्वेक्षण की विशेषताएं
- कवरेज: इस सर्वेक्षण में 1,38,799 घरों (ग्रामीण: 82,897 और शहरी: 55,902)को शामिल किया गया। चयनित घरों के6 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक सदस्य से समय के उपयोग की जानकारी एकत्र की गई। इस सर्वेक्षण में 6 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 4,47,250 व्यक्तियों (ग्रामीण: 2,73,195 और शहरी: 1,74,055) से जानकारी ली गई।
- आंकड़ा संग्रह: इस सर्वेक्षण में समय के उपयोग पर आंकड़ें लोगों से व्यक्तिगत साक्षात्कार विधि के माध्यम से एकत्र किए गए। समय के उपयोग से संबंधी जानकारी के लिए साक्षात्कार के दिन से ठीक पहले की सुबह 4 बजे से साक्षात्कार के दिन की सुबह 4 बजे तक की 24 घंटे की अवधि को शामिल किया गया है।
- अनुमानों की प्रस्तुति: सर्वेक्षण के नतीजे निर्धारित अवधि के दौरान केवल प्रमुख गतिविधि पर विचार करने के बजाय सभी गतिविधियों पर विचार करते हुए यहां प्रस्तुत किए गए हैं। भारत में समय उपयोग- 2019सर्वेक्षण में निर्धारित अवधि में केवल प्रमुख गतिविधियों पर विचार करते हुए नतीजे के रूप में अनुमान दिए गए हैं। इसमें नतीजे 6 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। समय उपयोग सर्वेक्षण के प्रमुख संकेतक निम्नानुसार हैं:
- किसी भी गतिविधि में एक दिन में भागीदारी दर की गणना दिन के दौरान उस गतिविधि को करने वाले व्यक्तियों की प्रतिशतता के रूप में की गई है।
- किसी भी गतिविधि के लिए एक दिन में प्रति भागीदार बिताए गए औसत समय की गणना गतिविधि में भाग लेने वालों पर विचार करके की गई है। विभिन्न गतिविधियों में एक दिन में औसत समय का अनुमान केवल उन गतिविधियों में शामिल लोगों पर विचार करके किया जाता है और इसे प्रति भागीदार एक दिन में औसत समय खर्च के रूप में बतलाया गया है।
- किसी भी गतिविधि के लिए प्रति व्यक्ति एक दिन में बिताए गए औसत समय की गणना सभी लोगों को विचार करके की गई है चाहे उन्होंने गतिविधि में भाग लिया हो या नहीं। इस दृष्टिकोण के साथ विभिन्न गतिविधियों में प्रति व्यक्ति रोज के 1440 मिनट के कुल समय का वितरण किया गया है।
- सर्वेक्षण के मुख्य निष्कर्ष दिए गए वक्तव्यों में दिए गए हैं जबकि रिपोर्ट और ईकाई स्तर के आंकड़ें दोनों https://mospi.gov.inपर उपलब्ध हैं।
अनुलग्नक
सर्वेक्षण की मुख्य बातें
| सारणी-1: एक दिन में विभिन्न गतिविधियों में शामिल 6 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की प्रतिशतता
(अखिल भारतीय)
|
|||||||||
| गतिविधि का विवरण | ग्रामीण | शहरी | ग्रामीण+शहरी | ||||||
| पुरूष | महिला | व्यक्ति | पुरूष | महिला | व्यक्ति | पुरूष | महिला | पुरूष | |
| रोजगार और इससे संबंधित गतिविधियां | 56.1 | 19.2 | 37.9 | 59.8 | 16.7 | 38.9 | 57.3 | 18.4 | 38.2 |
| अपने इस्तेमाल के लिए वस्तुओं का उत्पादन | 19.1 | 25.0 | 22.0 | 3.4 | 8.3 | 5.8 | 14.3 | 20.0 | 17.1 |
| घर के लोगों की खातिर अवैतनिक घरेलू काम | 27.7 | 82.1 | 54.6 | 22.6 | 79.2 | 50.1 | 26.1 | 81.2 | 53.2 |
| घर के लोगों की खातिर अवैतनिक देखभाल सेवाएं | 14.4 | 28.2 | 21.2 | 13.2 | 26.3 | 19.5 | 14.0 | 27.6 | 20.7 |
| अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षण, और अन्य अवैतनिक काम | 2.8 | 2.0 | 2.4 | 2.5 | 2.2 | 2.3 | 2.7 | 2.0 | 2.4 |
| सीखना | 24.1 | 19.4 | 21.8 | 23.3 | 20.7 | 22.0 | 23.9 | 19.8 | 21.9 |
| सामाजिकरण एवं संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक कार्य | 91.7 | 91.2 | 91.5 | 90.6 | 91.4 | 91.0 | 91.4 | 91.3 | 91.3 |
| संस्कृति, अवकाश, जन माध्यम और खेल-कूद | 87.0 | 82.2 | 84.6 | 92.1 | 92.7 | 92.4 | 88.5 | 85.3 | 86.9 |
| अपना ख्याल और देखभाल करना | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 |
नोट:-अनुमानों का गणना निर्धारित समय में सभी गतिविधियों पर विचार करके किया गया है।
| सारणी-2: विभिन्न गतिविधियों में 6 वर्ष और उससे अधिक उम्र के हर भागीदार द्वारा एक दिन में बिताया गया औसत समय (मिनट में) (अखिल भारतीय) | |||||||||
| गतिविधि का विवरण | ग्रामीण | शहरी | ग्रामीण+शहरी | ||||||
| पुरूष | महिला | व्यक्ति | पुरूष | महिला | व्यक्ति | पुरूष | महिला | पुरूष | |
| रोजगार और इससे संबंधित गतिविधियां | 434 | 317 | 404 | 514 | 375 | 485 | 459 | 333 | 429 |
| अपने इस्तेमाल के लिए वस्तुओं का उत्पादन | 203 | 123 | 158 | 134 | 64 | 85 | 198 | 116 | 151 |
| घर के लोगों की खातिर अवैतनिक घरेलू काम | 98 | 301 | 249 | 94 | 293 | 247 | 97 | 299 | 248 |
| घर के लोगों की खातिर अवैतनिक देखभाल सेवाएं | 77 | 132 | 113 | 75 | 138 | 116 | 76 | 134 | 114 |
| अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षण, और अन्य अवैतनिक काम |
99 |
98 |
98 |
111 | 101 | 106 | 102 | 99 | 101 |
| सीखना | 422 | 422 | 422 | 435 | 425 | 430 | 426 | 423 | 424 |
| सामाजिकरण एवं संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक कार्य | 151 | 139 | 145 | 138 | 138 | 138 | 147 | 139 | 143 |
| संस्कृति, अवकाश, जन माध्यम और खेल-कूद | 162 | 157 | 159 | 171 | 181 |
176 |
164 | 165 | 165 |
| अपना ख्याल और देखभाल करना | 737 | 724 | 731 | 711 | 720 | 715 | 729 | 723 | 726 |
नोट:-अनुमानों का गणना निर्धारित समय में सभी गतिविधियों पर विचार करके किया गया है।
| सारणी-3: विभिन्न गतिविधियों पर एक दिन में 6 वर्ष और उससे अधिक उम्र के प्रति व्यक्ति का कुल समय का प्रतिशत अंश (अखिल भारतीय) | |||||||||
| गतिविधि का विवरण | ग्रामीण | शहरी | ग्रामीण+शहरी | ||||||
| पुरूष | महिला | व्यक्ति | पुरूष | महिला | व्यक्ति | पुरूष | महिला | पुरूष | |
| रोजगार और इससे संबंधित गतिविधियां | 16.9 | 4.2 | 10.6 | 21.3 | 4.3 | 13.1 | 18.3 | 4.2 | 11.4 |
| अपने इस्तेमाल के लिए वस्तुओं का उत्पादन | 2.7 | 2.2 | 2.4 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 1.9
|
1.6 | 1.8 |
| घर के लोगों की खातिर अवैतनिक घरेलू काम | 1.9 | 17.2 | 9.4 | 1.5 | 16.1 | 8.6 | 1.7 | 16.9 | 9.2 |
| घर के लोगों की खातिर अवैतनिक देखभाल सेवाएं | 0.8 | 2.6 | 1.7 | 0.7 | 2.5 | 1.6 | 0.8 | 2.6 | 1.7 |
| अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षण, और अन्य अवैतनिक काम | 0.2 | 0.1 | 0.1 | 0.2 | 0.1 | 0.1 | 0.2 | 0.1 | 0.1 |
| सीखना | 7.1 | 5.7 | 6.4 | 7.0 | 6.1 | 6.6 | 7.1 | 5.8 | 6.5 |
| सामाजिकरण एवं संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक कार्य | 9.6 | 8.8 | 9.2 | 8.7 | 8.8 | 8.8 | 9.3 | 8.8 | 9.0 |
| संस्कृति, अवकाश, जन माध्यम और खेल-कूद | 9.7 | 9.0 | 9.4 | 10.9 | 11.7 | 11.3 | 10.1 | 9.8 | 9.9 |
| अपना ख्याल और देखभाल करना | 51.2 | 50.3 | 50.8 | 49.4 | 50.0 | 49.7 | 50.6 | 50.2 | 50.4 |
| कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 |
नोट:-(1) अनुमानों का गणना निर्धारित समय में सभी गतिविधियों पर विचार करके किया गया है।
(2) आंकड़े जोड़ने पर सौ से थोड़ा कम या अधिक हो सकते हैं क्योंकि संख्याओं का निकटन लिया गया है।
