Spread the love

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोरोना के मामले में मृत्यु दर (सीएफआर) में गिरावट जारी है और अभी यह 2.28% है

कोविड बीमारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 9 लाख से अधिक

लगातार चौथे दिन 30,000 प्रतिदिन से अधिक लोग ठीक हुए

 PIB Delhi

केंद्र और राज्य / केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के रोगियों की शुरुआती पहचान और उन्हें आइसोलेशन में रखने के केंद्रित प्रयासों और तेजी से बड़े स्तर पर परीक्षण कराने और अस्पताल में भर्ती मरीजों के कुशल नैदानिक उपचार की वजह से कोविड बीमारी से मरने वालों की संख्या में लगातार कमी और इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

इस बीमारी को फैलने से रोकने की प्रभावी कार्यनीति, तेजी से बड़े स्तर पर परीक्षण और समग्र मानक देखभाल के तरीके पर आधारित मानकीकृत नैदानिक उपचार प्रोटोकॉल की वजह से मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है। मृत्यु दर उत्तरोत्तर कम होती जा रही है और वर्तमान में यह 2.28% है। भारत में दुनिया के कई देशों की तुलना में मृत्यु दर काफी कम है।

आज लगातार चौथे दिन प्रति दिन 30,000 से अधिक लोगों के उपचार के बाद ठीक होने का सिलसिला जारी है और पिछले 24 घंटों में 31,991 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 9 लाख से अधिक हो गई है और वर्तमान में यह संख्या 9,17,567 है। बीमारी से ठीक होने की दर भी बढ़कर 64% हो गई है।

मृत्यु दर में गिरावट और बीमारी से ठीक होने की दर में तेजी के परिणामस्वरूप आज इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या इसके सक्रिय मामले (4,85,114) से 4,32,453 अधिक है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों और घरों में आइसोलेशन में रखे गए मरीजों का गहन इलाज चल रहा है।

 

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों एवं परामर्शों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए कृपया नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA देखें।

 

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी सवाल technicalquery.covid19@gov.in और अन्य सवाल ncov2019@gov.in एवं @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं।

 

कोविड-19 को लेकर यदि कोई सवाल हो तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची भी https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *