Spread the love

 

जनपद में स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार स्थापित कर आत्म निर्भर बनाने हेतु राज्य सरकार की पर्यटन विभाग के माध्यम से संचालित महत्वपूर्ण योजना पं. दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे तथा वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन विकास वाहन तथा गैर वाहन योजना के अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने हेतु जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिह नेगी ने संबंधित अधिकारी के साथ जनपद के एकेश्वर ब्लाक के विभिन्न गांवों में भ्रमण जनसंपर्क कर लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार स्थापित करने हेतु संचालित राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना की विस्तृत जानकारी दी। वहीं ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने हेतु आॅनलाईन आवेदन भरने की भी विस्तार पूर्व जानकारी दी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पाॅथरी व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। एकेश्वर ब्लाक के किर्खू, मासौं, नेली, नौगांवखाल, बिडोली, विंजोली, एकेश्वर, सिमारखाल सहित विभिन्न गांव का भ्रमण, जनसंपर्क कर सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी श्री नेगी ने शनिवार को ऐकेश्वर विकास खण्ड के विभिन्न गांवों में विभाग द्वारा संचालित योजना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को पं.दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे के तहत अपने पुश्तैनी मकान को जीर्णोद्धार कर पर्यटकों के लिए सुविधानुकूल कक्ष निर्मित कर होमस्टे के तहत पंजीकृत करने को कहा। साथ ही उक्त योजना के तहत नये होमस्टे बनाने की भी विस्तृत जानकारी दी। जिसके लिए महत्वपूर्ण कागजात बनाने तथा ऋण हेतु संबंधित बैकर्स से भी समन्यवय करने व ऋण में अधिकतम 10 लाख तक की अनुदान दिये जाते है। उन्होने क्षेत्र के धार्मिक व विशेष स्थलों की रूट आदि में पर्यटकों की चहल कदमी की जानकारी लेते हुए, पर्यटकों की संख्या में बढ़तरी लाने हेतु अपनी लोक संस्कृति एवं विरासतन शैली में सुविधा अनुसार होमस्टे बनाने को कहा। होमस्टे संचाल हेतु पर्यटकों के साथ संवाद संपर्क बनाय रखने के भी जानकारी दी। उन्होंने विभाग द्वारा वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उक्त योजना से लाभ लेने हेतु आॅनलाईन आवेदन भरने की जानकारी दी। कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ लेकर स्थानीय स्तर पर अपने स्वरोजगार स्थापित करते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। कहा कि विभाग हर समय ग्रामीण/युवाआंे को योजना से लाभान्वित करने हेतु सक्रियता से कार्य कर रही है। कहा कि अपने योजना से संबंधित कागजात को पूर्ण कर आॅनलाइन आवेदन करें। यदि किसी को आवेदन करने में असुविधा होती है तो कार्यालय में पहुंच कर आॅनलाईन आवेदन करें तैनात कार्मिक मद्द करेंगे। उन्होने विभाग द्वारा संचालित योजना को तेजी से धरातल पर उतारने हेतु ग्रामीणों को अधिक जानकारी हेतु अपना संपर्क नम्बर दिया। तथा संबंधित कार्मिक द्वारा योजनाओं की आवेदन प्रारूप भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्री पाॅथरी ने राज्य सरकार द्वारा बेराजगार एवं प्रवासी युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु संचालित योजना की जानकारी देते हुए राज्य सरकार एवं मा0 मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने इस वैश्विक महामारी के दौरान लाॅकडाउन से विभिन्न राज्य, क्षेत्र से आये स्थानीय प्रवासी युवाओं व बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का सही समय पर उचित निर्णय लिया है। राज्य सरकार की इस योजना से जहां युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा वहीं स्किल्ड युवाओं द्वारा अपनी कार्य की दक्षता से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय का नया स्वरूप देखने को मिल सकेगा।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रजना बडोला, ग्राम प्रधान चन्द्र मोहन बडोला, तेजपाल सिह पंवार, सुभाष चंद्र, नरेन्द्र सिह, साबर सिह, देवेन्द्र सिह, मनवीर सिह, मनोरमा राणा, हितेश सिंह नेगी एव सुरेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजद थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *