देहरादून: राजपुर क्षेत्र में झाड़ियों के बीच मिला तेंदुए का क्षत-विक्षत शव, सनसनी

मसूरी वन प्रभाग के राजपुर बीट क्षेत्र में गब्बर सिंह बस्ती के पास झाड़ियों में मंगलवार को एक तेंदुए का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डॉक्टरों के अनुसार शव क्षत विक्षत होने की वजह से मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम में शामिल रवि जोशी के अनुसार राजपुर क्षेत्र के गब्बर सिंह बस्ती के कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच तेंदुए का क्षत-विक्षत शव देखा था। तेंदुए की मौत कई दिन पहले हो गई थी। इसके चलते शव काफी क्षत विक्षत हो गया था। इसी वजह से पोस्टमार्टम में मौत के कारणों स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि तेंदुए की मौत किसी बीमारी से हुई है।
